हमारा विद्यालय, हमारा गर्व – GSSS चोरोटी पहाड़ की झलक

 


डिजिटल युग की ओर एक कदम – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौरोटी पहाड़, रामगढ़ अलवर की नई पहल 

  विद्यालय परिचय:

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौरोटी पहाड़ एक शैक्षणिक संस्थान है जो ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों, और सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है।


दृष्टिकोण (Vision):

समाज को शिक्षित, संस्कारी और आत्मनिर्भर नागरिक प्रदान करना।


विद्यालय की विशेषताएँ:


  • कक्षा 1वीं से 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध
  • कला विषय 
  • योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम
  • स्मार्ट क्लासरूम एवं कंप्यूटर लैब
  • पुस्तकालय एवं विज्ञान प्रयोगशाला
  • खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी गतिविधियों में भागीदारी
  • डिजिटल शिक्षा की ओर निरंतर प्रयास और डिजिटल लाइब्रेरी 


मिशन (Mission):

हर छात्र को समान अवसर देकर उसकी प्रतिभा को निखारना और उसे नैतिक, शैक्षणिक व सामाजिक रूप से सक्षम बनाना।


प्रधानाचार्य का संदेश:

“विद्यालय केवल ज्ञान अर्जन का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का मंदिर है। हमारा प्रयास है कि हर विद्यार्थी न केवल शिक्षित बने, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बने।”










Comments

Popular posts from this blog

77th Republic Day Celebration

बसंत पंचमी , मेगा पीटीएम , निपुण मेला